Saturday, February 21, 2026

फ्लोरा मैक्स ठगी : कलेक्टर कोरबा ने दिए जांच के निर्देश,छह सदस्यीय जांच दल गठित

Must Read

फ्लोरा मैक्स ठगी : कलेक्टर कोरबा ने दिए जांच के निर्देश,छह सदस्यीय जांच दल गठित

नमस्ते कोरबा : कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा फ्लोरा कंपनी से ठगी की शिकार महिला/महिला समूहों को बैंक/माइक्रो फायनेंस कंपनी द्वारा लोन देने में शासकीय दिशा निर्देशों तथा आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन हुआ है अथवा नहीं के संबंध में बैंक/माईक्रो फायनेंस कर्मियों की भूमिका की जांच किये जाने हेतु छह सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर कोरबा जांच दल के अध्यक्ष होंगे। प्रभारी अधिकारी अल्प बचत जिला कार्यालय कोरबा, जिला कोषालय अधिकारी, प्रबंधक अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कोरबा, उप आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम कोरबा और सहायक परियोजना अधिकारी (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी) जिला पंचायत कोरबा को जांच दल का सदस्य बनाया गया है। जांच दल को 15 दिवस के भीतर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

Read more : निगम का प्रशासक बनते ही कलेक्टर की सख्ती,उतरवाए गए सभी अवैध बैनर-होर्डिंग्स,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

KORBA:अंततःपुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश

KORBA:अंततःपुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान पर मंत्री ने आबकारी अधिकारी को दिए निर्देश नमस्ते कोरबा। शहर के...

More Articles Like This

- Advertisement -