Thursday, October 16, 2025

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की कोरबावासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी

Must Read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की कोरबावासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी

नमस्ते कोरबा:- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की कोरबावासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी है।

श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार को बड़े ही उत्साह व धुमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते है। इसके साथ ही इस दिन गांवो में जगह जगह नारियल फेंक, गेडी दौड सहित अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने हरेली पर्व पर क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी सेवा समिति कोरबा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति भवानी मंदिर दर्री के समीप स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में इस वर्ष भी भव्य रूप से हरेली पर्व का आयोजन 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से किया गया है जहाँ मॉ छत्तीसगढ़ महतारी माई व कृषि उपकरणों का विधिवत पूजा अर्चना कर विभिन्न खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया जावेगा।

Read more:- भारी बारिश के दौरान कार चालक बहते बहते बचा, घटना पंडित रविशंकर शुक्ला नगर की 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से मांगा रामलीला-दशहरा मेला का पूरा...

सरकारी खर्च पर हुआ आयोजन पर मंच बना भाजपा का, नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने निगम से...

More Articles Like This

- Advertisement -