कोरबा रेलवे स्टेशन में कोबरा की एंट्री,यात्रियों में मचा हड़कंप,RPF और RCRS की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Must Read

कोरबा रेलवे स्टेशन में कोबरा की एंट्री,यात्रियों में मचा हड़कंप,RPF और RCRS की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

नमस्ते कोरबा : कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा अचानक प्लेटफॉर्म पर घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए दहशत छा गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टिंकू भाई को सूचना दी और टिंकू ने (RC RS) टीम के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव अपनी टीम के साथ त्वरित गति से घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया।

रेस्क्यू के बाद अविनाश यादव ने उपस्थित यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को सांपों से संबंधित सावधानियों और सांप दिखने की स्थिति में क्या करें, क्या न करें, इस पर जानकारी दी। उन्होंने यह भी समझाया कि बारिश के मौसम में सांपों का रिहायशी इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर आना आम बात हो सकती है, ऐसे में घबराने के बजाय सही सूचना देना और संयम रखना जरूरी है।

इस साहसिक और जागरूकता फैलाने वाले प्रयास के लिए RPF और RCRS टीम की सराहना की जा रही है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार प्रकट किया,

Help line number…9827917848..9009996789…7987957958

Read more :- निहारिका क्षेत्र में स्थित एक होटल में अचानक आग लगी,आग फैलने से पहले ही पाया गया काबू,बड़ी दुर्घटना टली 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -