कोरबा में हाथी पर कड़ी नजर: थर्मल ड्रोन से पल-पल की ट्रैकिंग, एक परिवार की बची जान

Must Read

कोरबा में हाथी पर कड़ी नजर: थर्मल ड्रोन से पल-पल की ट्रैकिंग, एक परिवार की बची जान

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर पूरी सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए है। हाथी की ट्रैकिंग के लिए वन विभाग की पांच गाड़ियों में कुल 25 सदस्य तैनात किए गए हैं, जो चौबीसों घंटे हाथी के मूवमेंट की पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार हाथी इस समय केसलपुर और बेला के बीच विचरण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए थर्मल ड्रोन कैमरे के माध्यम से हाथी की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

इसी सतर्कता के चलते बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। ड्रोन निगरानी के दौरान अधिकारियों ने देखा कि हाथी की संभावित आवाजाही के क्षेत्र में एक परिवार लापरवाहीपूर्वक अपने आंगन में सो रहा है। तत्काल मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

हाथी के मूवमेंट को देखते हुए एहतियातन वन विभाग ने बालको रेंज अंतर्गत कॉफी प्वाइंट जाने वाले मार्ग तथा अजगर बहार के पास लगे बैरियर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों और राहगीरों से अपील की गई है कि वे रात के समय जंगल से लगे इलाकों में सतर्क रहें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।वन विभाग का कहना है कि हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य होने तक सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह सख्त बनी रहेगी।

Read more :- कोहरे की चादर में लिपटा कोरबा, ठिठुरन भरी सुबह ने दी अलग-सी अनुभूति,देखें खूबसूरत वीडियो

“गिलहरी की सीख,बच्चों की लेखनी,राम नाम महायज्ञ में नन्हे श्रद्धालुओं की बड़ी आहुति”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार*पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और...

More Articles Like This

- Advertisement -