Tuesday, February 4, 2025

कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 4 भाजपा प्रत्याशी राजू दास दीवान के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ

Must Read

कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 4 भाजपा प्रत्याशी राजू दास दीवान के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ

नमस्ते कोरबा (वासु अग्रवाल) :-  नगरीय निकाय चुनाव 2025 का आगाज होते ही प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार अब अपने चरम पर है। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 4 आज़ाद नगर से इस भारतीय जनता पार्टी से राजू दास दीवान चुनावी मैदान में हैं। आज नगर की बुजुर्ग महिला के हांथो से सरगबन्द तालाब मार्ग गोपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास भाजपा के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस दौरान कटघोरा मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मुकेश गोयल, प्रत्याशी राजू दास दिवाम, राजेश गुप्ता, रमेश अग्रवाल, राम विलास जायसवाल, निखिल अग्रवाल व वार्ड से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कटघोरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा वार्ड 4 के प्रत्याशी राज दास दीवान के चुनाव कार्यालय की शुरुवात होने पर सभी को बधाइयाँ , हम चुनाव समर में उतर चुके है | उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कभी भी किसी चुनाव को हल्के में नहीं लेते और अपने परिश्रम से जीत कर आते है |

केंद्र से लेकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है परिस्थिति अनुकूल है और 100% जीत सुनिश्चित है अध्यक्ष सहित सभी 14 पार्षद हमारे जीत कर आने वाले है | मतदान के पूर्व ही हमारी जीत का खाता वार्ड क्रमांक 13 से शिवमती पटेल के निर्विरोध जीत से खुल चुका है।

हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाते है | केंद्र में मोदी जी की सरकार ने विगत 10 वर्षो में जो सकारात्मक कार्य कर देश को आगे ले जाने का कार्य किये है वही 1 वर्षो में श्री साय सरकार ने जो कार्य किये है हमारे कार्य करने की शैली और कमिट मेट को जनता अच्छे से जानती है | कटघोरा शहर के विकास के लिए तीसरी ईंजन की सरकार बनने वाली है फिर फुल स्पीड से कटघोरा नगर पालिका छत्तीसगढ़ के पटल पर अपना स्थान बना लेगा |

उन्होंने कहा मोदी जी के विकास कार्यो को छत्तीसगढ़ सरकार के विकास कार्यो को जनता को बताना है | हमारे सभी प्रत्याशी योग्य और प्रतिभावान है सभी कटघोरा नगर के विकास में परिश्रम की पराकाष्ठा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे |

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान प्रदीप पांडे,संजय शर्मा,अभिषेक गर्ग, राजेश गुप्ता,मुकेश गोयल,महेंद्र पचेरवाल,बजरंग अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,कमलिया अग्रवाल,लीलार गोस्वामी, विनोद जायसवाल,लखेश्वर देवांगन,दुर्गा कुर्रे,बजरंग अग्रवाल,रामविशाल जायसवाल,सुनील कुर्रे,शौरभ कुर्रे,चिंटू अग्रवाल,उत्तरा चौहान,सरिता कुर्रे,प्रियंका कुर्रे,सुभारतीन बाई ,राजकुमारी एवंं बड़ी संख्या में वार्ड के निवासी मौजूद रहे,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

3,940SubscribersSubscribe
Latest News

यातायात पुलिस और निगम की टीम एक बार फिर कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में उतरी

यातायात पुलिस और निगम की टीम एक बार फिर कार्यवाही का डंडा लेकर सड़क व्यवस्था के सुधार अभियान में...

More Articles Like This

- Advertisement -