Wednesday, October 15, 2025

वजन त्योहार : इको–फ्रैंडली तरीके से बच्चो और उनके पालकों को जागरूक करने का प्रयास,जंगल के पौधों, पेड़ो के पत्ते, फल और फूलों की रंगोली के जरिए पोषण और कुपोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है,

Must Read

वजन त्योहार : इको–फ्रैंडली तरीके से बच्चो और उनके पालकों को जागरूक करने का प्रयास,जंगल के पौधों, पेड़ो के पत्ते, फल और फूलों की रंगोली के जरिए पोषण और कुपोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है,

नमस्ते कोरबा। चुइया पंचायत के भटगांव में संचालित आंगनबाड़ी क्रमांक–02 में वजन त्योहार मनाया गया। इस त्योहार को रोचक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारी की थी। इको–फ्रैंडली तरीके से बच्चो और उनके पालकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। जंगल के पौधों, पेड़ो के पत्ते, फल और फूलों की रंगोली के जरिए पोषण और कुपोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कोरबा जिले को कुपोषण मुक्त बनाने को लेकर महिला एवं बाल विकास ग्रामीण की परियोजना अधिकारी ममता तुली काफी गंभीर है। उनके द्वारा लगातार केंद्रों की मॉनिटरिंग कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह, वजन त्योहार मनाया जा रहा है। इसके तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चो और उनके पालकों को सेहत से जुड़ी जनारियां दी जा रही है।

भटगांव आंगनबाड़ी क्रमांक –2 में अलग अंदाज में पोषण माह और वजन त्योहार मनाया गया। परियोजना अधिकारी ममता तुली और सेक्टर सुपर वाइजर गायत्री निर्मलकर के मार्ग दर्शन में कार्यकर्ता अजीता लकड़ा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर केंद्र को आकर्षक बनाया था। ताकि वहां पहुंचने वाले पालकों और बच्चो को बेहतर परिवेश मिले। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

पोषण और कुपोषण को आसान तरीके से पालकों को समझाया गया। कोचाई पान, मुनगा भाजी, मखना भाजी, लाल भाजी, बरबट्टी, टमाटर, हरी मिर्ची और अन्य साग सब्जियों की रंगोली बनाकर उनमें मौजूद पोशाक तत्वों की जा जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें बताया गया कि कुपोषण को दूर भागने के लिए दाल, चावल, मूंगफल्ली, सोयाबीन और रेडी टू ईट बेहद जरूरी आहार है।

गर्भवती, धात्रीमाता, किशोरी बालिकाओं को विशेष तौर पर तिरंगा भोजन करने की सलाह दी गई। पोषण माह और वजन त्योहार को सफल बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों के साथ ही परियोजना अधिकार ( ग्रामीण ) ममता तुली ने काफी मेहनत किया है। भटगांव में आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर की सुपरवाइजर गायत्री निर्मलकर, चुइआ की कार्यकर्ता देवकुमारी कंवर, चंपा कंवर, बसंती भार्या और परसाखोला की कार्यकर्ता भोगंती मौजूद रहे।

Read more:-शहर के सबसे बड़े सब्जी बाजार में गंदगी के बीच बिक रही है सेहत बनाने वाली सब्जियां

‘डेंगू-गढ़’ बना ‘कोरबा’,पूरा शहर ‘बेबस’, किसी को कोई मतलब नहीं…पूरा सरकारी तंत्र फेल हुआ, किसी को कोई लेना-देना नहीं.डेंगू के नाम पर बस फोटो खिंचवाओ अभियान जारी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,140SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल,सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस

एन.के.एच. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल,सेवा, समर्पण और विश्वास के 11 वर्ष पूर्ण, केक काटकर मनाया स्थापना दिवस नमस्ते कोरबा। कभी-कभी जीवन में...

More Articles Like This

- Advertisement -