दीपका गौरव पथ में ट्रक ने मारी स्कूटी को  टक्कर,स्कूटी करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई, स्कूटी सवार महिला और बच्चे सुरक्षित  

Must Read

दीपका गौरव पथ में ट्रक ने मारी स्कूटी को  टक्कर,स्कूटी करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई, स्कूटी सवार महिला और बच्चे सुरक्षित

नमस्ते कोरबा : जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसे  पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम दिख रहा है, आज सुबह दीपका गौरव पथ में प्रगति नगर आजाद चौक क्रॉसिंग पर आज एक बड़ा हादसा हुआ। सुबह करीब 9 बजे एक स्कूटी को ट्रक ने टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी थी की स्कूटी करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई।

स्कूटी करीब10 मीटर तक घिसटती चली गई

स्कूटी से छिटक कर अलग होने के कारण महिला एवं दोनों बच्चों को जान का नुकसान तो नही हुआ परंतु  महिला को सिर में व छोटे बेटे को पैर में चोट लगी है। हड्डी टूटने के कारण उपचार एस ई सी एल गेवरा के विभागीय अस्पताल एनसीएच में जारी है। बड़ा बेटा सुरक्षित है एवम उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है ।

घायल महिला एवम बच्चों को दीपका के बीएमएस के श्रमिक नेता मनोज सिंह ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया

बताया जा रहा है कि चाकाबूड़ा साइडिंग की तरफ से दीपका खदान की ओर आते हुए ट्रक क्रमांक सीजी 12 BL 7249 ने स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला एवम बच्चों को दीपका के बीएमएस के श्रमिक नेता मनोज सिंह ने तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे उनका इलाज समय पर शुरू हो पाया । ट्रक को दीपका पुलिस थाना ले जाकर आगे की कार्यवाही कर रही है। ट्रक कुसमुंडा के राजा भैया ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है । 

न एसईसीएल के और न ही निजी कंपनी के गार्ड

बताया जा रहा है कि इस चौराहे पर लगातार भारी वाहन और दुपहिया वाहनों का आवागमन लगा रहता है ऐसे में इन जगहों पर यातायात व्यवस्थापन के लिए गार्ड खड़ा किए जाने की मांग लगातार होती रही है , कुछ समय पहले तक इस मोड़ पर गार्ड खड़े रहते भी थे , मगर आज हादसे के वक्त न तो कोई एसईसीएल सुरक्षाकर्मी मौजूद था और न ही कोई निजी कर्मचारी ।

Read more:- सड़क हादसे में स्कुटी सवार शिक्षिका की मौत, तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी समेत सवार शिक्षिका को 500 मीटर तक घसीटा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट...

*कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा*अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी...

More Articles Like This

- Advertisement -