डेंगू से बचना हो तो अपनी सुरक्षा स्वयं करें और मच्छरों से बचें, शहर में डेंगू के प्रारंभिक लक्षणों के संभवित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार से पार
नमस्ते कोरबा : कोरबा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेंगू के प्रारंभिक लक्षणों के संभावित मरीजों का आंकड़ा डेढ़ हजार से पार हो चुका है। हर दिन डेंगू के 10 से 15 मरीज मिल रहे है ऐसे में चिंता बढ़ने लगी है। बावजूद इसके डेंगू की रोकथाम के लिए कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रहा है।
मुड़ापार, ढोडीपारा, एसईसीएल कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैला हुआ है। दावे किए जा रहे है कि इलाके में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा लेकिन बीमारी थामने का नाम नहीं ले रहा है।
दूसरों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले डॉक्टर भी डेंगू के चपेट में कभी भी आ सकते हैं, मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के आसपास गंदगी का आलम है, अस्पताल के पीछे खुले स्थान पर पानी का जमाव है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं, डॉक्टर भी मच्छरों से परेशान है। फिर भी साफ सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,
डॉक्टर केसरी ने बताया कि शहर में प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की पहचान हो रही है और स्वास्थ्य विभाग तथा नगर निगम के कर्मचारी डेंगू के प्रभाव को कम करने पर लगे हुए हैं, लेकिन आम जनता को भी हमारा सहयोग करना होगा और डेंगू के मच्छरों से अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी, उन्होंने बताया कि बरसात की वजह से पानी का जमाव जगह-जगह हो गया है, लोगों को भी ध्यान रखना होगा कि घरों में किसी प्रकार का पानी जमा ना हो और अगर बुखार या अन्य लक्षण दिखते हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना चेकअप करा ले और डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें,
Read more:-बाबा श्याम के स्वागत में सज रहा है ग्राम बुंदेली,14 सितंबर को होगा बाबा श्याम के भजनों का भव्य आयोजन









