डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 2 कोरबा में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन,बारिश के बीच देर रात तक दर्शकों का रहा जमघट
नमस्ते कोरबा : क्रेजी डांस ग्रुप एवं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर युवा गणेश उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा के साथ ही मुंगेली, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा से आए प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी।
युवा गणेश उत्सव समिति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर का यह 35वां वर्ष है। समिति द्वारा कॉलोनीवासियों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी कड़ी में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रेजी डांस ग्रुप के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों से लेकर युवाओं और बड़ों तक ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस आयोजन को देखने बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी एवं आसपास के लोग पूजा पंडाल पहुंचे। बारिश के बीच भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा माहौल तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कोरियोग्राफर गणेश ने किया,
Read more :- पुलिस लाइन कोरबा से तालाब में नहाने गए तीन मासूमों की मौत,पुलिस लाइन में पसरा मातम







