निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को.. महापौर संजू पेश करेंगी पहला बजट

Must Read

निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को.. महापौर संजू पेश करेंगी पहला बजट

नमस्ते कोरबा : जिले में 10 साल बाद कोरबा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। महापौर संजू देवी राजपूत की ओर से सामान्य सभा में 27 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। अनुमान है कि यह बजट लगभग 850 करोड़ रुपए का होगा। इस बजट को लेकर कोरबा नगर निगम में तैयारियां शुरू हो गई है।

बजट में होने वाली घोषणाओं और निगम को प्राप्त होने वाली आय-व्यय का लेखा-जोखा लगाने में अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। महापौर पहली बार 27 मार्च को बजट पेश करेंगीं। उमीद है कि इस बजट में महापौर की ओर से शहर में विकास को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित सामुदायिक भवनों के संचालन और मरमत के साथ-साथ वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी शामिल हैं।

निगम के कई वार्ड हैं जहां नालियों की स्थिति ठीक नहीं है। बस्ती में कांक्रीट सड़क का निर्माण भी नहीं हुआ है। बताया जाता है कि नगर निगम का पहला बजट शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी पर केंद्रित रहेगा। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शहर की जनता से कई वादे भी किए हैं। अब निगम की सत्ता में आने के बाद महापौर संजू देवी पार्टी इन वादों को लेकर भी बजट में घोषणा कर सकती है।

Read more:- शहर के बीच शराब दुकान,शराबी सड़क पर आपस में ही उलझ कर गाली गलौच,विवाद और कर रहे हैं  मारपीट,व्यापारी व जनता परेशान 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -