कांग्रेस शासनकाल मे भाजपा की कट्टर सर्मथक रंजना दत्ता की नियुक्ति पर विरोध जताया अर्चना उपाध्याय ने

Must Read

कांग्रेस शासनकाल मे भाजपा की कट्टर सर्मथक रंजना दत्ता की नियुक्ति पर विरोध जताया अर्चना उपाध्याय ने

नमस्ते कोरबा  :- राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पद पर रंजना दत्ता की नियुक्ति पर विरोध जताया है, उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल की कुशासन के बाद 2018 में हमारी सरकार बनी है। लेकिन कल दिनांक को निकले आदेश के अनुसार कोरबा जिला के उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष पद पर रंजना दत्ता की नियुक्ति हुई है। रंजना दत्ता भाजपा शासनकाल मे दो बार सरकारी वकील नियुक्त हो चुकी है और भाजपा समर्थक महिला उपभोक्ता फोरम में होने वाली नियुक्ति पर पूरे प्रदेश के कांग्रेसजन व अधिवक्तागण उत्तेजित है। समस्त कांग्रेस अधिवक्ता इस नियुक्ति का विरोध कर रहे है। कि कैसे भाजपा समर्थित उम्मीदवार को नियुक्ति दी जा रही है? जिनके द्वारा निरंतर कांग्रेस विरोधी कार्य किया गया है।

चूंकि मुझे विशेष जिम्मेदारी पर आपने महिला आयोग की सदस्य पद पर नियुक्त किया है। अतः: आपके संज्ञान में इस आवेदन के द्वारा, इस नियुक्ति पर रोक लगाये जाने का निवेदन करती हूं कि इस पूरे प्रकरण में मेरी शिकायत की जांच तक इसकी नियुक्ति प्रक्रिया पर पूर्णतः रोक लगाया जाये।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -