*कलेक्टर ने ली बैठक, अनावश्यक खदान बंद कराने वाले पर कानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश*

Must Read

*कलेक्टर ने ली बैठक, अनावश्यक खदान बंद कराने वाले पर कानूनी कार्यवाही के दिए निर्देश*

नमस्ते कोरबा / एसईसीएल दीपका परियोजना अन्तर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए श्री वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की।

*मलगांव के भू-विस्थापितों की मुआवजा संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश*

उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश एसडीएम और एसईसीएल प्रबंधन को दिए। अपात्र व्यक्तियों को अधिक मुआवजा प्रदान करने पर वैधानिक एवं वसूली की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में खदान में कोयला उत्खनन कार्य को प्रभावित करने वाले अवांछित लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के भी निर्देश दिए गये।

इस दौरान एसईसीएल दीपका एरिया के महाप्रबंधक अमित सक्सेना, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एडीशनल एसपी श्री यूबीएस चौहान, एसडीएम कटघोरा सरोज महिलांगे उपस्थित थे।

Read more:- Sunday special :- कोरबा में साक्षात विराजमान है खाटू वाले श्याम बाबा,मान्यता है होती है भक्तों की हर मुराद पुरी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय”

शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, बच्चे का नाम रखा “शिवाय” नमस्ते कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली...

More Articles Like This

- Advertisement -