कलेक्टर ने विकसित भारत यात्रा के तहत मुड़ापार में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण

Must Read

कलेक्टर ने विकसित भारत यात्रा के तहत मुड़ापार में लगाए गए शिविर का किया निरीक्षण

*विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन*

*पात्र हितग्राहियो को योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश*

*शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की करें व्यवस्था : कलेक्टर*

नमस्ते कोरबा :- कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण अंतर्गत कोरबा नगरीय क्षेत्र के मुड़ापार बाजार में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजना का प्राथमिकता से लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  संबित मिश्रा, निगमायुक्त  प्रतिष्ठा ममगाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करते हुए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी पात्र महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने एवं उन्हें योजना से प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए, सभी अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने शिविरों में आमजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे आमजनों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -