नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन पर कोरबा कलेक्टर् हुए सख्त, लगातार जारी है कार्यवाही

Must Read

 नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन पर कोरबा कलेक्टर् हुए सख्त, लगातार जारी है कार्यवाही

*34 वाहनों पर कार्यवाही कर 41 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया*

नमस्ते कोरबा :- राखड़ परिवहन के संबंध में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही के कड़े निर्देश के पश्चात जिले में जाँच और कार्यवाही के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में परिवहन अधिकारी शशिकांत कुर्रे, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा द्वारा पर्यावरण को ताक पर रख कर राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों की आज सघन जांच की गई।

बिना तिरपाल, बिना रिफलेक्टर, अवैध डंपिंग,बिना फिटनेस के संचालित राखड़ लोड वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। मौके पर ही वाहनों में सुव्यवस्थित तरीके से तिरपाल लगवाई गई तथा सड़क किनारे,खुले जमीन पर राखड डंप न करने की समझाइश दी गई।

टीम द्वारा रात्रि में सड़क किनारे अवैध डंपिंग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है जो नियमों को ताक पर रख कर राखड़ डंप कर रहे हैं।

आर.टी.ओ. उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न मार्गो पर 34 ऐसे वाहनों पर चालानी कार्यवाही से 41600/ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। अभी यह संयुक्त कार्यवाही आगे दिनों में भी जारी रहेगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -