Saturday, January 31, 2026

रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल का सरेंडर

Must Read

रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल का सरेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उनके सरेंडर की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर जुट गए, जिससे थाना परिसर और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालात नियंत्रित रखने पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, अमित बघेल के खिलाफ पिछले कुछ समय से विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी थी। आपत्तिजनक बयानबाजी से जुड़े एक मामले में वे करीब दो महीने से फरार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी मां के निधन के बाद परिस्थितियां बदलीं और वे रविवार को स्वयं पुलिस के सामने पेश हो गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल आवेदन कर सकते हैं। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है जहां अंतिम संस्कार होगा।

गौरतलब है कि 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा था कि वे अपनी जुबान पर लगाम रखें और जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

सरेंडर के दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर जुटे समर्थकों ने नारेबाजी कर अपना समर्थन जताया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Read more :- जिला सेनानी पर तानाशाही के आरोप, नगर सैनिकों का प्रदर्शन,तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, संभागीय सेनानी ने सुनी शिकायतें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,430SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्वच्छता संकल्प पर ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ बनाने 06 फरवरी को घंटाघर में जुटेगा कोरबा

स्वच्छता संकल्प पर ’’ गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड ’’ बनाने 06 फरवरी को घंटाघर में जुटेगा कोरबा नमस्ते कोरबा :...

More Articles Like This

- Advertisement -