यात्री बसों में खुलेआम नियम उल्लंघन,बिना जांच पार्सल और ओवरलोड सवारियों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Must Read

यात्री बसों में खुलेआम नियम उल्लंघन,बिना जांच पार्सल और ओवरलोड सवारियों पर नहीं हो रही कार्रवाई

नमस्ते कोरबा :- यात्री बसों के संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। संवाददाता द्वारा मौके पर की गई पड़ताल में यह तथ्य उजागर हुआ कि बसों की छतों में बिना किसी जांच के पार्सल लादे जा रहे हैं, वहीं बसों के भीतर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन सबके बावजूद जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई शून्य नजर आ रही है।

यात्री बसों की जांच की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। नियमानुसार फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा सरप्राइज चेकिंग कर यात्रियों और सामान की जांच की जानी चाहिए। नियम उल्लंघन पर ड्राइवर, कंडक्टर और बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है।

Read more :- सुभाष चौक पर सड़क पर फैला तेल, आधा दर्जन दोपहिया सवार घायल, वीडियो हुआ वायरल

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश*

*जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को...

More Articles Like This

- Advertisement -