कटघोरा की सियासत में खून! अक्षय गर्ग हत्याकांड में राजनीतिक रंजिश की आशंका

Must Read

कटघोरा की सियासत में खून! अक्षय गर्ग हत्याकांड में राजनीतिक रंजिश की आशंका

नमस्ते कोरबा :-  जनपद सदस्य एवं भाजपा नेता अक्षय गर्ग की दिनदहाड़े नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश की राजनीति और कानून-व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में राजनीतिक रंजिश को मुख्य कारण माना जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। एसपी तिवारी ने स्वयं जटगा पुलिस सहायता केंद्र में कैंप लगाकर पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली,

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटनास्थल पर एक कार से चार आरोपी पहुंचे थे, जिनमें से एक वाहन में ही बैठा रहा, जबकि तीन आरोपियों ने मिलकर अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में राजनीतिक रंजिश सहित सभी संभावित एंगल को केंद्र में रखकर काम किया जा रहा है, हालांकि फिलहाल कोई औपचारिक खुलासा नहीं किया गया है।

हत्या के बाद से कटघोरा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। जनप्रतिनिधि की इस निर्मम हत्या से आमजन में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर हैं और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

भाजपा नेता स्व. अक्षय गर्ग का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10 बजे कटघोरा के मलदा घाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। बड़ी संख्या में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Read more :- कोरबा में 27,28 दिसंबर को सजेगा भक्ति का महासंगम,39वां अंतरराष्ट्रीय मंगलपाठ एवं भजनोत्सव, देशभर से जुटेंगे दादी भक्त

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -