सड़क हादसा रोकने के लिए ब्लैक spot पर लगाया गया जिगजैग

Must Read

सड़क हादसा रोकने के लिए ब्लैक spot पर लगाया गया जिगजैग

नमस्ते कोरबा :- बालकों risdi मार्ग में लगातार वाहनों की बढ़ती संख्या और हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है, पिछले कुछ दिनों के दौरान इस मार्ग में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और लोग काल के गाल में समा चुके हैं, सिविल लाइन पुलिस ने इन हादसों को रोकने के लिए इस मार्ग में दो स्थानों पर zigzag लगाया है ताकि वाहनों की रफ्तार कम रहे और हादसों पर विराम लगाया जा सके,

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग में कई ऐसे ब्लैक स्पॉट थे जहां खतरनाक मोड़ होने की वजह से लगातार हादसे हो रहे थे,पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस मार्ग में वाहनों का दबाव जरूर बड़ा है, लेकिन जिस तरह से वाहनों की बढ़ती संख्या को रोक पाना संभव नहीं है उसी प्रकार इस मार्ग में हादसे हो रहे हैं उस पर कैसे विराम लगाया जा सकता है इस पर जरूर पहल की जा सकती है,1 दिन पहले ही इस मार्ग पर एक हाईवा ने दंपत्ति को अपने चपेट में ले लिया था जिससे महिला की मौत हो गई थी और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था,इस हादसे के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी ने इस दिशा पर पहल करते हुए गुरुवार को ही अपनी टीम के साथ उस इलाके में पहुंचे और अलग-अलग दो स्थानों पर जिगजैग ब्रेकर लगाए गए ताकि इस मार्ग में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके और आम लोग सुगम यातायात व्यवस्था में आना-जाना कर सके,

सिविल लाइन थाना के ए एस आई दुर्गेश राठौर ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से ब्रेकर बनाने के संबंध में चर्चा हुई है जिस पर आने वाले दिनों में काम होगा उससे पहले हादसे रोकने के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी के निर्देश पर यह कार्य किया गया है जिससे संभवत हादसों में कमी आएगी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -