Saturday, August 9, 2025

भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया

Must Read

भारतीय जनता पार्टी में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया

नमस्ते कोरबा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास महतो, जिन्हें यूथ आइकॉन के रूप में जाना जाता है, की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर लोगों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी।

महिलाओं के बीच भी विकास महतो की लोकप्रियता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कोरबा की हजारों महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। विकास महतो ने भी इस स्नेह को स्वीकारते हुए कहा कि वे अपनी दीदी-बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा से संकल्पित है और आगे भी रहेंगे।

भाजपा के इस युवा नेता ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए, इस दिन को समाज के लिए समर्पित किया।

विकास महतो की राजनीतिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना रहा है। वे न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कोरबा में लगातार मजबूत हो रही है, कोरबा विधानसभा के अभेद किले को ध्वस्त करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी ही किसी भी समाज के विकास का आधार है।इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकास महतो को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास महतो का समर्पण और मेहनत ही उन्हें एक सच्चा जननेता बनाती है।विकास महतो का जन्मदिन उनके लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर था।

Read more:-कोरबा बंद कराने सड़क पर उतरे संयुक्त आयोजन समिति के लोग, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने पुलिस तैयार 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रक्षाबंधन : एक धागा जो अपनों से ज़्यादा अपनों को जोड़ता है,राखी बाँधिए,उम्मीदों से,दुआओं से,अपनापन से

रक्षाबंधन : एक धागा जो अपनों से ज़्यादा अपनों को जोड़ता है,राखी बाँधिए,उम्मीदों से,दुआओं से,अपनापन से नमस्ते कोरबा :- कभी...

More Articles Like This

- Advertisement -