भाजपा महापौर प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क जारी, वार्डों में मिल रहा आशीर्वाद 

Must Read

भाजपा महापौर प्रत्याशी का सघन जनसंपर्क जारी, वार्डों में मिल रहा आशीर्वाद

नमस्ते कोरबा। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार, वार्ड क्रमांक 62 सर्वमंगला नगर में नुक्कड़ चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल से निगम में कांग्रेस की रिमोट कंट्रोल वाली सरकार है। जिसके पास ना तो नीति है ना तो काम करने की नियत है, अगर होती तो एक भी विकास कार्य कम से कम जरूर दिखता।

 

कांग्रेस के नेताओं ने ही पूरे कार्यों का बंटवारा कर लिया था, सड़क डामरीकरण का काम एक परिवार के पास था, उद्यानों के निर्माण का काम किसी एक कांग्रेस नेता के पास था। आज मुख्य मार्गो से लेकर गलियों की सड़कों और उद्यानों का हाल आप देख लीजिए, सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं।

*निगम से रिमोट कंट्रोल वाली सरकार को हटाकर सुशासन होगा स्थापित :भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत*

श्रीमती संजू देवी राजपूत ने हुंकार भरते हुए कहा कि इस बार नगर निगम चुनाव में वोट, भ्रष्टाचार पर चोट पर देनी है। ताकि नगर निगम से भ्रष्टाचारियों की सरकार जड़ से खत्म हो जाए।

श्रीमती राजपूत ने कहा की मेरी एक ही परिकल्पना है समृद्ध वार्ड–समृद्ध शहर। इस परिकल्पना में विष्णु देव की सरकार में , उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में प्रदेश से और केंद्र से विकास कार्यों के लिए ज्यादा से ज्यादा राशि उपलब्ध कराकर तेज गति और क्वालिटी के साथ विकास कार्यों को समय पर पूरा करना।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -