भाजपा प्रत्याशी लखन के घर में लगे जयसिंह जिंदाबाद के नारे,कांग्रेस के द्वारा कोहड़िया में हुआ जनसभा का आयोजन

Must Read

भाजपा प्रत्याशी लखन के घर में लगे जयसिंह जिंदाबाद के नारे,कांग्रेस के द्वारा कोहड़िया में हुआ जनसभा का आयोजन

नमस्ते कोरबा :-  कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने मंगलवार को कोहड़िया में जनसभा का आयोजन किया। यह भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का मोहल्ला है। यहां देवांगन के भाई ने कुछ विध्न संतोषियों के साथ मिलकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जयसिंह ने खुद लखन लाल के मांद में घुसकर चुनाव प्रचार किया। जहां उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिला। जयसिंह अग्रवाल की सभा में उन्हें सुनने के लिए लोग बड़ी तादात में पहुंचे थे। जो खुद ही कह रहे थे कि इस वार्ड को एक तरह से भाजपा की गुलामी झेलनी पड़ रही है। इस चुनाव में उन्हें इससे आजादी चाहिए। वह चौथी बार जयसिंह अग्रवाल को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते हैं। इससे स्वत: यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के प्रत्याशी का उनके मोहल्ले में ही किस कदर विरोध है।

सभा को संबोधित करते हुए जयसिंह ने कहा कि हमने कोरबा जिले में अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं। फिर चाहे वह विधानसभा, लोकसभा महापौर का चुनाव हो। कोरबा क्षेत्र की जनता से इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इतना उत्साह लोगों में मैंने कभी नहीं देखा। कोरबा क्षेत्र की जनता मेरे कार्यों के साथ ही साथ कांग्रेस के नीतियों से बेहद प्रभावित है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -