Monday, February 16, 2026

कल दोपहर निकले जरा संभल कर,भाजपा कर रही है जिले 7 जगहों पर चक्का जाम

Must Read

कल दोपहर निकले जरा संभल कर,भाजपा कर रही है जिले 7 जगहों पर चक्का जाम

नमस्ते कोरबा  :- बस्तर संभाग में नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग की जा रही है। पिछले कुछ दिन से इस तरह की हत्या की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसी घटनाओं के विरोध में कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 17 फरवरी को 7 जगह पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने बताया कि राजमाता सिंधिया चौराहा दर्री,डूमरकछार पाली, गौ माता चौराहा कोरबा, उरगा चौराहा, एनएच 120 में चोटिया चौराहा, और हरदी बाजार के सराईसिंगार चौराहे पर 17 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -