Big ब्रेकिंग: कर्मचारियों को CM भूपेश ने दिया होली गिफ्ट, पुरानी पेंशन योजना लागू करने किया ऐलान

Must Read

छत्तीसगढ़ बजट में कर्मचारियों को भूपेश सरकार ने बड़ी सौगात  दी है। राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है।


बजट भाषण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 2004 के बाद भी नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा की है। इसका लाभ प्रदेश के तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।


राजस्थान में बजट में अशोक गहलोत ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों की मांग पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तेज हो गयी थी। पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा था और राजस्थान की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की थी।


आज की घोषणा के बाद 2004 के बाद नियुक्त हुए 2 लाख 96 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। भूपेश सरकार की कर्मचारियों की ये बड़ी सौगात है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

तेज रफ्तार हाईवा ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, 11 केवी पोल तोड़ खेत में घुसा वाहन

तेज रफ्तार हाईवा ने खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, 11 केवी पोल तोड़ खेत में घुसा वाहन नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -