बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया.वीडियो देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए
नमस्ते कोरबा : बेमेतरा में शनिवार को बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट का नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया. वीडियो में लाइव ब्लास्ट देखा जा सकता है. फैक्ट्री से निकलते हुए धुएं के गुबार को भी देख सकते हैं. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.
घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि मलबे में और भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बेमेतरा बारूद फैक्ट्री के धमाके की यह तस्वीर देख आपका दिल दहल जाएगा. इस वीडियो को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धमाके ने किस तरह फैक्ट्री के अंदर तबाही मचाई है.
वहीं दूसरी ओर बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।









