Monday, February 16, 2026

पाड़ीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता माधुरी पटेल का पेंड्रा तबादला,वायरल ऑडियो में कर्मचारियों को गाली गलौज की घटना से आक्रोशित थे बिजली कर्मचारी

Must Read

पाड़ीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता माधुरी पटेल का पेंड्रा तबादला,वायरल ऑडियो में कर्मचारियों को गाली गलौज की घटना से आक्रोशित थे बिजली कर्मचारी

नमस्ते  कोरबा। पाड़ीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल का लाइन मेन्टेन्स कर्मचारियों का ऑडियो वायरल होने के बाद आज उनका तबादला पेंड्रा कर दिया गया है। वायरल ऑडियो में कर्मचारियों को गाली गलौज की घटना के बाद बिजली कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

बता दें कि पाडीमार जोन में पदस्थ सहायक अभियंता श्रीमती माधुरी पटेल के द्वारा लाइन कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गंदी गाली गलौच की सूचना पर छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ से यशवन्त राठौर तथा सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता ने फ्यूज आफ काल सेंटर में कर्मचारियों से मुलाकात किया।

सहायक अभियंता द्वारा अभद्र व्यवहार का आडियो रिकार्डिंग को सुनकर उसकी शिकायत पत्र अधीक्षण अभियंता को सौंपा है था। इस संबंध में उचित कार्यवाही हेतु अधीक्षण अभियंता से मांग की गई थी। वायरल ऑडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन के महाप्रबंधक ने ट्रांसफर आदेश जारी करते हुए पेंड्रा भेजा है।

Read more:- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्व.श्रीमती सुषमा जैन के निधन पर श्रद्धाजंली देते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह

पाली महोत्सव 2026 में बॉलीवुड सिंगर्स के गीतों पर झूमे श्रोता,स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया रंग और उत्साह नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -