कोरबा में फिर चाकूबाजी: पंचवटी मार्ग पर युवती पर जानलेवा हमला

Must Read

कोरबा में फिर चाकूबाजी: पंचवटी मार्ग पर युवती पर जानलेवा हमला

नमस्ते कोरबा :- जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी मार्ग पर पैदल जा रही एक युवती पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती की पीठ में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता रोज की तरह अपने काम से पैदल जा रही थी। इसी दौरान पंचवटी मार्ग पर अचानक बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और बिना किसी बात के उस पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी चाकू को उसी हालत में पीड़िता की पीठ में धंसा छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीड़िता के परिचित मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज जारी है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Read more :- आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम कोरबा का राम कचहरी स्थल आज भी जीवंत परंपरा का प्रतीक

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,590SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया लोकार्पण* 

*मेडिकल कॉलेज अस्पताल को मिला सर्व सुविधायुक्त आश्रयालय, 61 .82 लाख के नवीन भवन का उद्योग मंत्री लखन लाल...

More Articles Like This

- Advertisement -