हरेली के रंग में रंगीं कोरबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,हरेली के मौके पर हरियाली का संदेश और सेवा का संकल्प

Must Read

हरेली के रंग में रंगीं कोरबा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,हरेली के मौके पर हरियाली का संदेश और सेवा का संकल्प

नमस्ते कोरबा :जब सेवा भाव परंपरा से मिल जाए, तो तस्वीर कुछ खास बन जाती है। कोरबा में हरेली तिहार के मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सजीव किया, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी दिया,

हरे रंग की साड़ियों में एकजुट ये महिलाएं सिर्फ त्यौहार नहीं मना रहीं — ये अपने कर्तव्यों की एक खूबसूरत झलक भी पेश कर रही हैं। कोरबा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरेली तिहार को सेवा और संस्कृति का संगम बना दिया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक गीतों पर थिरकते हुए रैंपवॉक किया, और छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को गर्व से दर्शाया।

लेकिन इस आयोजन की सबसे खास बात रही बच्चों के भविष्य की चिंता। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई और पोषण आहार की जानकारी दी गई।

सीडीपीओ और सुपरवाइजर की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने और केंद्रों में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए नए तरीके बताए गए। सरकार का फोकस है कि गांवों में हर बच्चा स्वस्थ हो, और हर बच्चा पढ़े।

और इस मिशन को ज़मीन पर साकार कर रही हैं ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो त्योहार को भी एक अवसर में बदल देती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह दिखा दिया कि जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले असली नायक वही होते हैं।

Read more:- देश की रक्षा में डटे जवानों के लिए स्काउट्स गाइड्स ने तीन हजार राखियां तैयार की,कलेक्टर ने सराहा

क्या सिर्फ अपनों के लिए काम कर रही हैं महापौर?,विपक्ष के पार्षद बोले,हमारे वार्डों को विकास से वंचित किया जा रहा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -