अग्रवाल समाज चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल के समर्थन में बढ़ी सक्रियता

Must Read

अग्रवाल समाज चुनाव: उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल के समर्थन में बढ़ी सक्रियता

नमस्ते कोरबा : अग्रवाल समाज के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाज की प्रगति, एकता और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए युवा प्रत्याशी आशीष गोयल के समर्थन में अपील की जा रही है। समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें एक योग्य, कर्मठ, ईमानदार और पूर्णतः समर्पित उम्मीदवार बताया जा रहा है।

समर्थकों का कहना है कि प्रत्येक मत केवल एक वोट नहीं, बल्कि समाज की दिशा और भविष्य तय करने वाली मजबूत नींव है। ऐसे में आशीष गोयल जैसे नेतृत्व को चुनना आवश्यक है, जो पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए हर सदस्य की भावनाओं को समझे और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहे।

आशीष गोयल की पहचान सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी है। वे गौ सेवा से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और गोवंश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसके अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े होने के कारण समाज के अलग-अलग वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है। प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर उनकी समझ भी उन्हें एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में स्थापित करती है।

समर्थकों ने समाज के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बहुमूल्य मत का उपयोग करते हुए आशीष गोयल को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि समाज में नई ऊर्जा, नई सोच और विकास की नई राह प्रशस्त हो सके। अंत में समाज के लोगों से एकजुट होकर सही नेतृत्व का चयन करने और समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।

Read more :- पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28,कोषाध्यक्ष पद हेतु  राकेश नागरमल के समर्थन में अपील

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव 2026-28,कोषाध्यक्ष पद हेतु  राकेश नागरमल के समर्थन में अपील नमस्ते कोरबा। अग्रवाल समाज के आगामी चुनाव...

More Articles Like This

- Advertisement -