कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

Must Read

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

नमस्ते कोरबा : कोरबा कुसमुंडा मार्ग में पसरे अंधेरे ने आज फिर एक जान ले ली, मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत ग्राम खम्हारिया मोड से कुछ ही दूरी पर कोरबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG 12 BB 8170 ने अपनी साइड ने चल रहे स्प्लेंडर बाइक ( CG 12 AR 5587) सवार को चपेट में लिया,व्यक्ति की सिर में चोट की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर ट्रेलर चालक घटना के बाद ट्रेलर को छोड़कर मौके भागने लगा,जिसे स्थानीय राहगीरों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर खिदमत की। वहीं जीवित होने हैं कि आस में पीड़ित को नजदीक के विकास नगर विभागीय अस्पताल पहुंचाया गया,परंतु डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान SECL कुसमुंडा से रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार के रूप में हुई,जो कि विकास नगर एम – 559 में रहते थे। इधर घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय दल बल सहित मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करते हुए,आरोपी चालक और दुर्घटनाकारित वाहन को थाने लाया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।

इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं हादसे को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा कुसमुंडा मार्गो पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है,जिस वजह आए दिन हादसे हो रहे हैं।

बीते लगभग 5 वर्षों से यहां फोर लेन निर्माण की वजह से स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया है। फोर लेन निर्माण की धीमी गति ने क्षेत्र के कई लोगों की जान ले ली है। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

Read more :- KORBA:जन और धार्मिक भावनाओं की अनदेखी कर शराब दुकान का संचालन

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर...

More Articles Like This

- Advertisement -