महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु

Must Read

महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब: मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, घंटों कतार में लगे श्रद्धालु

नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर शिवमय नजर आया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन करने के लिए श्रद्धालु तड़के से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए।

तेज धूप भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में पूजन सामग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई भक्त जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते दिखे।

शहर के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर, SECL शिव मंदिर, नगर निगम कॉलोनी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर सहित विभिन्न प्रमुख शिवालयों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Read more:- पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव*

*बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत...

More Articles Like This

- Advertisement -