कुसमुंडा परियोजना खदान में जवान ने खुद को मारी गोली

Must Read

कुसमुंडा परियोजना खदान में जवान ने खुद को मारी गोली

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल के कुसमुंडा परियोजना खदान में सनसनीखेज घटनाक्रम में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान परिसर में 29 नंबर कोल स्टॉक में तैनात त्रिपुरा स्टेट राइफल के जवान आजाद सिंह ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लगातार 10 गोली जवान को लगी है,

इस सनसनीखेज घटना को लेकर एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक जानकारी मृतक जवान के साथियों के हवाले से बताया है कि पारिवारिक विवाद से वह तनाव में था। आज़ाद सिंह राइफ़लमैन ( डेल्टा कंपनी) की जनरल ड्यूटी, प्रथम बटालियन टीएसआर रात्रि पाली में कुसमुंडा ओसी खदान में थी। उनकी ड्यूटी 29 कोयला स्टॉक पर थी। ड्यूटी के दौरान 18 अक्टूबर 2024 को रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी सर्विस राइफल (एके 47) से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान के रहने वाले थे। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं।

फिलहाल जांच उपरांत ही पूरी घटना की स्पष्ट जानकारी सामने आ पाएगी कि जवान ने किन परिस्थितियों में इतना घातक आत्मघाती खत्म उठाया है।

Read more:-हाथी ने वनकर्मियों को दौड़ाया, बाल–बाल बची जान, हाथी के कुनबे को नींद से जगाना पड़ा महंगा, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य*

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य* नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -