कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: शिवाय हॉस्पिटल बना सुपर स्पेशलिटी इलाज का बड़ा केंद्र

Must Read

कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय: शिवाय हॉस्पिटल बना सुपर स्पेशलिटी इलाज का बड़ा केंद्र

कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ इलाज की नई परिभाषा गढ़ दी है। अब तक जिन सुविधाओं के लिए मरीजों को बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था, वे सुविधाएं अब कोरबा में ही उपलब्ध हो रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता है। यही कारण है कि यह अस्पताल तेजी से क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसे का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

हर बीमारी का समाधान, एक ही स्थान पर

शिवाय हॉस्पिटल में न्यूरो, गैस्ट्रो, ऑर्थो, स्त्री रोग, यूरोलॉजी, बाल रोग, ईएनटी, रेडियोलॉजी सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के संयोजन से मरीजों को बेहतर और सटीक इलाज मिल रहा है।

सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की मजबूत टीम

अस्पताल में कार्यरत प्रमुख चिकित्सकों में

डॉ. दिविक मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन),

डॉ. नागेंद्र बागरी (नवजात एवं बाल रोग विशेषज्ञ),

डॉ. हिमांशु कोले (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी),

डॉ. पूर्णिमा सुरभि (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ),

डॉ. संतोष राठौर (ऑर्थोपेडिक),

डॉ. शिल्पी अग्रवाल (यूरोलॉजिस्ट),

डॉ. नीलिमा भट्ट (ईएनटी विशेषज्ञ),

डॉ. मनोज कुमार (रेडियोलॉजिस्ट),

डॉ. पूजा कुंडू (निश्चेतना विशेषज्ञ) सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

इसके अलावा फिजियोथेरेपी और डेंटल सर्जरी की सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को समग्र उपचार मिल रहा है।

अत्याधुनिक जांच व उपचार सुविधाएं

अस्पताल में एक्स-रे, सीटी स्कैन, 2D इको, टीएमटी, ईईजी, यूरोलॉजी सेवाएं, पैथोलॉजी लैब एवं सभी प्रकार की ब्लड जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता।

24×7 आपातकालीन सेवा

आपात स्थिति में अस्पताल की एम्बुलेंस सेवा और प्रशिक्षित स्टाफ चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। त्वरित इलाज की सुविधा मरीजों के लिए राहत का कारण बन रही है।

स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा बड़ा इलाज

शिवाय हॉस्पिटल के शुरू होने से अब कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो गई है। यह अस्पताल न केवल इलाज, बल्कि भरोसे और सुविधा का भी केंद्र बनकर उभर रहा है।

शिवाय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने कोरबा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। आधुनिक सुविधाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और 24×7 सेवा के साथ यह संस्थान क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रहा है।

Read more :- शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम, नव स्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम, नव स्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण

शहर सौदंर्यीकरण की ओर निगम का एक और कदम, नव स्थापित अशोक स्तंभ का किया लोकार्पण नमस्ते कोरबा : महापौर...

More Articles Like This

- Advertisement -