Saturday, December 13, 2025

कोरबा में प्रकृति का चमत्कार: अर्जुन के पेड़ से फूटता जल, एक सदी से चार गांवों की प्यास बुझा रहा है

Must Read

कोरबा में प्रकृति का चमत्कार: अर्जुन के पेड़ से फूटता जल, एक सदी से चार गांवों की प्यास बुझा रहा है

नमस्ते कोरबा :- इंसान चाहे जितना भी दावा कर ले कि उसने प्रकृति के सारे रहस्य समझ लिए हैं, लेकिन प्रकृति समय-समय पर ऐसे दृश्य सामने रख देती है, जो हर दावे को चुनौती दे देते हैं, कोरबा जिले से करीब 22 किलोमीटर दूर ग्राम कोरकोमा में मौजूद एक अर्जुन का पेड़ ऐसा ही प्राकृतिक चमत्कार है, जिसकी जड़ों से लगातार स्वच्छ पानी निकलता रहता है।

इस प्राकृतिक जलस्रोत से पिछले सौ वर्षों से भी अधिक समय से आसपास के चार गांवों की बड़ी आबादी की प्यास बुझ रही है। पेड़ की जड़ में पाइप लगाकर पानी को तीन अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाया गया है, जहां ग्रामीण इसका रोजमर्रा के उपयोग में ले रहे हैं।

कोरकोमा निवासी बताते हैं कि उनका परिवार पांचवीं पीढ़ी से गांव में रह रहा है। बचपन से उन्होंने इस पेड़ से पानी निकलते देखा है। वे कहते हैं कि उनके दादा और परदादा के समय में भी इसी पेड़ से जलधारा प्रवाहित होती थी। ग्रामीणों की इस जल के प्रति गहरी आस्था है। मान्यता है कि इस पानी का सेवन करने से कई रोगों में लाभ मिलता है।इस जल का उपयोग करने से गैस्ट्रिक, कब्ज, शुगर जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। वहीं, इस पानी से स्नान करने पर चर्मरोग भी ठीक होने की मान्यता है। ग्रामीणों के लिए यह जलस्रोत किसी वरदान से कम नहीं है, इसी कारण वे इसे देवस्थान मानकर पूजा भी करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार अर्जुन का पेड़ पानी के अनुकूल प्रकृति वाला वृक्ष है। इसकी जड़ों को जितना अधिक पानी मिलता है, इसकी आयु उतनी ही लंबी होती जाती है। कहा जाता है कि जहां अर्जुन का वृक्ष स्वतः उग आता है, वहां भूमि के नीचे या आसपास जलस्रोत अवश्य होता है। यह वृक्ष सामान्यतः 100 से 120 वर्ष तक जीवित रहता है।

कोरकोमा का यह ‘पानी वाला पेड़’ न सिर्फ प्रकृति की अद्भुत देन है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Read more :- कोरबा में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त: मनमानी पार्किंग पर 1937 चालान, 5.81 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला

पूर्व सैनिक का आरोप : टोल प्लाज़ा संचालन में भ्रष्टाचार, ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप,NHAI ने कहा पार्टनरशिप निजी मामला, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,260SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में तंत्र-मंत्र बना मौत का जाल, 3 की गला घोंटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार,पूरे मामले में पुलिस ने क्या कहा देखिए

कोरबा में तंत्र-मंत्र बना मौत का जाल, 3 की गला घोंटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार,पूरे मामले में पुलिस ने...

More Articles Like This

- Advertisement -