पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब,

Must Read

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

नमस्ते कोरबा : ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह होली मिलन समारोहों का आयोजन हुआ और इन्हीं आयोजनों के बीच स्वर्ण सिटी स्थित पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नए निवास पर आयोजित होली मिलन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया गया और परंपरागत ढंग से अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं। परिसर में फाग गीतों की स्वर लहरियां और ढोलक की थाप उत्सव के रंग को और गाढ़ा करती रहीं।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। यह अवसर हमें भेदभाव भुलाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील भी की।स्वर्ण सिटी का पूरा वातावरण रंग, गुलाल और आत्मीय मुस्कानों से सराबोर रहा। बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं के उत्साह ने आयोजन को गरिमामय बना दिया।

Read more :- Korba breaking : सी एस ई बी पुलिस चौकी के बगल में सेंध! छज्जा तोड़ चाय दुकान से पान मसाला सहित हजारों का सामान पार

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में स्वर्ण सिटी में विशाल होली मिलन समारोह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य*

*कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य* नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -