कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला

Must Read

 कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला

नमस्ते कोरबा : शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से एसईसीएल के जीएम ऑफिस की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह अग्रसेन चौक ओवरब्रिज से गुजर रहा था, अचानक गाड़ी बंद हो गई और वाहन की सभी विंडो लॉक हो गईं। कुछ ही क्षणों में वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि चालक ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरी स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

घटना के कारण ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई।

दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Read more :- Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -