“कथा में उतरा दिव्य अहसास: शुकदेव प्रसंग के बीच तोते का आगमन, गूंज उठे जयकारे”
नमस्ते कोरबा :- दादर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उस समय श्रद्धालु आश्चर्यचकित रह गए, जब कथा में तोते (शुकदेव जी) का प्रसंग चल रहा था और ठीक उसी समय एक वास्तविक तोता आकर कथा स्थल पर बैठ गया। इस अनोखी घटना को उपस्थित लोगों ने आस्था और चमत्कार से जोड़कर देखा।
कथावाचक द्वारा जब शुकदेव जी महाराज के जीवन और उनके उपदेशों का वर्णन किया जा रहा था, तभी अचानक एक हरा तोता पंडाल में आकर मंच के पास बैठ गया। कुछ देर तक वह वहीं ठहरकर जैसे कथा सुनता रहा। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालुओं में कौतूहल और भक्ति का भाव और भी गहरा हो गया।
कई लोगों ने इसे भगवान की विशेष कृपा बताते हुए कहा कि यह दृश्य उनके जीवन में पहली बार देखने को मिला है। श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में इस पल को कैद किया और इसे दिव्य संयोग माना।
कथा आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं आस्था को और मजबूत करती हैं। पूरे पंडाल में कुछ समय के लिए “जय श्रीराम” और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
Read more :- बुधवारी बाजार नाली निर्माण पर बवाल: कांग्रेस पार्षदों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी










