Wednesday, February 11, 2026

हसदेव नदी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

Must Read

हसदेव नदी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

 

नमस्ते कोरबा। हसदेव नदी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब पुरानी बस्ती क्षेत्र निवासी बालक अपने दो दोस्तों के साथ स्नान करने गया था।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे हसदेव नदी में नहा रहे थे, तभी 13 वर्षीय बालक नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया जा रहा है कि पानी की गहराई का अंदाज़ा न लगा पाने के कारण यह हादसा हुआ।

साथ में मौजूद बच्चे ने जब अपने मित्र को डूबते देखा तो घबराकर आसपास मौजूद लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कुछ देर की मशक्कत के बाद बालक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more :- *बिजली दर मे वृद्धि के विरोध में आप का धरना प्रदर्शन*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का आश्वासन, समर्थन में उतरे ठेकेदार...

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का...

More Articles Like This

- Advertisement -