नमस्ते कोरबा :-: समिति 3 दिन के भीतर मामले की जांच कर सौंपेगी रिपोर्ट
कलेक्टर रानू साहू ने निजी अस्पताल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित कर दी हैं। जांच समिति 3 दिन के भीतर महिला की मौत के कारणों की जांच कर कलेक्टर को जांच रिपोर्ट देगी। जांच समिति में कोरबा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम सतरेंगा निवासी पहाड़ी कोरवा सुख सिंह द्वारा कलेक्टर के समक्ष अपने आवेदन में उनकी पत्नी श्रीमती सोनी बाई की मौत इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के कारण कोरबा शहर स्थित निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में होना बताया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने श्री सुख सिंह के आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामले की पुरी जांच के लिए जांच समिति गठित कर दी हैं।









