*दो साल पहले था 150 किलो वजन, फिर पुलिसकर्मी ने ऐसे किया वर्कआउट, अब IG ने दिया इनाम*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: आम तौर पर पुलिस वाले अनियमित दिनचर्या और बाहर के खानपान की वजह से मोटापे का शिकार हो जाते हैं. ज्यादा वजन होने से पुलिसकर्मियों को कई बार काम करने में परेशानी भी हो जाती है. लेकिन कोरबा के सहायक उप निरीक्षक अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों के लिए मिसाल बन गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने हेल्दी डाइट और वर्कआउट की बदौलत कुछ ही महीनों में करीब 50 किलो वजन कम कर लिया है. ये देख और सुनकर आम लोगों के साथ मोटापे की बीमारी से पीड़ित पुलिसकर्मी काफी हैरान हैं.

कोरबा की सर्व मंगली चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विभव तिवारी ने बताया कि दो साल पहले वजन 150 किलो था. वजन ज्यादा होने से नहाने, ब्रश करने पर हाथ में दर्द होने लगता था. उन्होंने धीरे धीरे पैदल चलना शुरू किया. शुरुआती दौर में 50 मीटर दूर चलने पर ही थक जाते थे. तिवारी बताते हैं कि धीरे धीरे पैदल चलने की आदत बनी और आज सुबह शाम मिलाकर 12 किलोमीटर पैदल चलते हैं.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई...

More Articles Like This

- Advertisement -