*कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बीच मंगलवार लॉकडाउन का पालन कराने में प्रशासन विफल*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कलेक्टर के द्वारा मंगलवार को जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में एक दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन (व्यावसायिक अवकाश) घोषित किया गया है। इस निर्देश का पालन करने में छोटे-बड़े व्यवसायी एक-दूसरे की देखा-देखी कोताही बरत रहे हैं तो दूसरी ओर प्रशासन अपनी सख्ती सिर्फ कागजों पर ही दिखा रही है। दवा दुकानों और डेयरी को छोड़कर सभी तरह के स्थाई-अस्थाई दुकानों को बंद रखना है। मंशा है कि एक दिन किसी का संपर्क किसी भी बाहरी व्यक्ति से न हो ताकि कोरोना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके। इसका पालन करने की जिम्मेदारी जहां आम जनता से लेकर समस्त व्यापारीगणों की है वहीं सख्ती से पालन कराने का दायित्व प्रशासनिक अमले का भी है।

मंगलवार को साप्ताहिक लॉकडाउन का मनमाना पालन

कलेक्टर के द्वारा त्योहारों पर मंगलवार को आंशिक छूट दी गई थी उसके बाद प्रशासनिक अमले को सप्ताहिक लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की सख्त हिदायत दी गई थी परंतु अधिकारियों के सुस्त रवैया से व्यापारियों के द्वारा मंगलवार बंद के आदेश का माखौल उड़ाया जा रहा है, इस वजह से नगर निगम के अधिकारियों पर व्यापारियों से सांठगांठ का आरोप भी लग रहा है,नियमों के पालन में नाता-रिश्ता, भाई-भतीजावाद, जान-पहचान वालों को छोड़ दिया जाए तो कोई संदेह नहीं कि कार्यवाही का विरोध होगा।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी,कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा

एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी,कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक...

More Articles Like This

- Advertisement -