*25 नवंबर को श्री श्याम सेवादार परिवार दर्री जमनीपाली द्वारा होगा श्री श्याम अरदास-संकीर्तन का आयोजन, देश के प्रख्यात भजन गायक देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुति*

Must Read

श्री श्याम सेवादार परिवार एवं श्याम प्रेमियों द्वारा आगामी 25 नवंबर को जमनीपाली के प्रतीक्षा बस स्टैंड में एक दिवसीय प्रथम श्री श्याम अरदास संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें समस्तीपुर की रेशमी शर्मा, दिल्ली के साहिल सांवरा, चांपा के पंकज अग्रवाल एवं पंजाब के तेजी ब्रदर्स बंधु अपनी शानदार श्याम भजनों की प्रस्तुति देंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए श्री श्याम सेवादार परिवार दर्री- जमनी पाली के सदस्यों ने बताया कि 24 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से निशान यात्रा का कार्यक्रम होगा एवं 25 नवम्बर को रात्रि 7:30 से श्री श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन होगा, आयोजन समिति ने बताया कि दर्री जमनी पाली में प्रथम श्री श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर व्यापक रूप से तैयारियां एवं प्रचार-प्रसार किया जा रही है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्याम प्रेमी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे आयोजन समिति ने सभी श्याम भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार इस श्री श्याम अरदास संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

राज्य स्थापना दिवस पर जयसिंह अग्रवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर...

More Articles Like This

- Advertisement -