*पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में लो वोल्टेज की समस्या से उड़े कई घरों के विद्युत उपकरण*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: बिजली वितरण विभाग के तमाम दावों के बीच भी शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। वितरण विभाग मेंटेनेंस के लिए अक्सर शहर की बिजली सप्लाई बंद रखता है। इसके बाद भी वितरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। पिछले 2 दिनों से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। कई लोगों के बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंच चुका है। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में व्यवसायिक व आवासीय दोनों क्षेत्र हैं। बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से दोनों क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होते हैं। पहले लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विभाग से शिकायत की गई थी। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने इसे सुधारना जरूरी नहीं समझा और आज सुबह कॉलोनी में स्थित प्राइवेट प्लॉट निवासियों के कई घरों में विद्युत उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है, कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फोन करने से वहां कोई जवाब नहीं मिल रहा है कब तक व्यवस्था सुधारी जाएगी, कॉलोनी के लोगों के द्वारा वितरण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से घरों में हुए विद्युत उपकरणों के नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने की भी मांग की है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -