*निगम आयुक्त के आदेश की हो रही अवहेलना,अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण हटाने निगम कर्मी नहीं दे रहे ध्यान*

Must Read

नमस्ते कोरबानगर पालिक निगम के द्वारा कराए गए सौंदर्यकरण के लाखों के कार्य सामान और पोस्टर, बैनर टांगने वाली खूंटी के काम आ रहे हैं। शहर को सजाने-संवारने में इतना पैसा फूंका गया है कि उससे दूसरे जरुरी काम भी हो सकते थे। अब यही सौन्दर्यकरण, कीमती लैम्प, शो वाले वृक्ष, डिजाइनदार दीवारों के स्ट्रक्चर नेताओं और दुकानदारों के प्रचार का सामान बन गए हैं।

इन लोगों पर सीधी कार्यवाही करने की बजाय निगम के जिम्मेदार जोन अधिकारी व मैदानी अमला नजरअंदाज कर संबंध निभाने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं जिसका पूरा लाभ उठाया जाकर लाखों के सौन्दर्यकरण को भी बेजा कब्जा का अड्डा बना लिया गया है। जगह-जगह सजावट पर चिपके पोस्टर उसकी शोभा बिगाड़ रहे हैं पर ऐसे लोगों के लिए कार्यवाही शून्य है। लापरवाह अमले के द्वारा आयुक्त के साफ-सुथरा व अतिक्रमण मुक्त निगम की परिकल्पना को ठेस पहुंचाई जा रही है।

निगम कॉलोनी के सामने बांस बल्ली लगाकर दुकान का संचालन

गुरुवार को आयुक्त कुलदीप शर्मा ने अतिक्रमण करने व बिना अनुमति के लगाए गए अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि पर कड़ा रूख अपनाते हुए निगम के राजस्व अमले को फटकार लगाई। उन्होंने अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर, बैनर आदि को हटाए जाने के निर्देश दिए,

आयुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र में कहीं पर भी नया अतिक्रमण न होने पाए, बिना अनुमति के अवैध रूप से होर्डिंग पोस्टर बैनर न लगें, निगम का राजस्व अमला यह अंतिम रूप से सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी। आयुक्त ने नगर निगम की स्वच्छता व साफ-सफाई कार्ये पर विशेष फोकस रखकर कार्य कराने भी निर्देशित किया।

निगम की कॉलोनी के दोनों और सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कर दुकानों का संचालन
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -