CRPF जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली, 3 की मौत, 4 घायल

Must Read

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तीन जवानों की सांस थम गई। 4 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। 4 में से एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे लाखों के गहने

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे...

More Articles Like This

- Advertisement -