*दीपावली की रात सड़क दुर्घटना में घर के मुखिया की मौत परिवार में पसरा मातम*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: एक ओर जहां दीपावली पर खुशियों के दिये जलाए जा रहे थे।वही एक घर ऐसा भी था जहाँ घर का मुखिया की मौत से पूरा माहौल मातम में बदल गया।
दरअसल बालको भादरापारा निवासी पद्मराज सिंह अपने मित्र चिंकी के साथ कोरबा गया हुआ था।बाइक सवार दोनो युवक त्यौहार की ख़ुसी में अपने मित्रजनो व रिश्तेदारों से मिलकर रात लगभग 10.45 में डेंगू नाला सतनाम नगर पहुंचे ही थे।सामने से एक तेज रफ्तार इंनोवा कार जिसके चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपने चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही बाइक सवार पद्मराज सिंह की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी,जबकि पद्मराज के साथ बैठे चिंकी को गम्भीर चोटे आयी है।बताया जा रहा है कि चिंकी के दोनों पैर को इनोवा चालक ने कुचल दिया है जिसका इलाज अभी जारी है।
गौरतलब है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाला इनोवा वाहन जिस पर नम्बर प्लेट तक उल्लेखित नही है। उसे बालको नगर थाने में खड़ा कर दिया है। वही सूत्रों से यह खबर भी सामने आ रही है कि इनोवा वाहन जिले के एक रसूखदार व्यक्ति के नाम से रजिस्टर है, जिस पर जिले के नामी गिरामी घरानों के लड़के बैठे थे वे जमकर उत्पात मचा रहे थें। वही अब देखने वाली बात होगी कि निजी रिश्तों को दरकिनार कर बालको पुलिस हिट एंड रन के मामले में आरोपियों पर क्या कार्यवाही करती है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे लाखों के गहने

कोरबा के निहारिका क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय गिरोह धराया,ग्राहक बनकर आती थीं महिलाएं,ध्यान भटकाकर उड़ाते थे...

More Articles Like This

- Advertisement -