Friday, February 13, 2026

कोरबा पुलिस अधीक्षक पहुंचे शहीद परिवारों के घर मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश पहुंचाया परिवारों तक.शहीद परिवार के साथ मिलकर बांटी दीपावली की खुशियां

Must Read

नमस्ते कोरबापुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल आज शहीद परिवारों के घर जाकर दीवाली की शुभकामनाएं दी । विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के सभी शहीदों की वीरता को नमन करते हुए दीपावली पर्व पर शुभकामना सन्देश प्रेषित किया गया है । माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश को लेकर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल स्वयं शहीद परिवारों के घर जाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं । साथ ही मिठाई और पटाखे भेंट कर दीवाली की खुशियां परिवारजन के साथ साझा कर रहे हैं । इस अवसर पर श्री भोजराम पटेल ने कहा कि वीर शहीदों के परिवारजन पुलिस परिवार के अभिन्न अंग हैं ,उन्हें हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ,वीर शहीदों की कमी को तो पूरा नही किया जा सकता , किन्तु पुलिस परिवार का हर सदस्य शहीद परिवार के साथ उनके परिवार का सदस्य बनकर खड़ा रहेगा । इसके अतिरिक्त सभी थाना / चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने क्षेत्र में निवासरत शहीद परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी गई ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -