*सरकार का दिवाली तोहफा, एक झटके में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल में 10 रुपए की कटौती*

Must Read

नमस्ते कोरबादिवाली से ठीक एक दिन पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं। अब पेट्रोल 5 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में 10 रुपए की कटौती हुई है।
दरअसल, दिवाली की पूर्व संध्या पर, भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल यानी गुरुवार से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पेट्रोल की तुलना में डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी दोगुनी होगी। आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत की खबर है। इस राहत के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है।

बता दें कि भारत के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है और लगभग हर रोज 35 पैसे महंगा हो रहा है। 4 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर तक पेट्रोल की औसत कीमत में यहां 8 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम की जान

दादरखुर्द हादसे पर कांग्रेस नेत्री ने उठाए सवाल, कहा समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी एक मासूम...

More Articles Like This

- Advertisement -