Thursday, February 12, 2026

*पुष्य नक्षत्र आज,लोगों की खरीदारी के लिए बाजार भी सजकर तैयार*

Must Read

नमस्ते कोरबानक्षत्रों का राजा पुष्य नक्षत्र 28 व 29 अक्टूबर को दो दिन रहेगा। इसी के साथ दीपावली के लिए लगातार छह दिनों तक खरीदारी करना भी शुभ व मंगलकारी रहेगा। इस दौरान लोग आभूषण, भूमि, भवन, घरेलू उपयोग की सामग्री, सभी प्रकार के वाहन, बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के, मूर्ति, बही-खाते आदि की खरीदी कर सकेंगे। पुष्य नक्षत्र में चर, स्थिर, शांति आदि सभी शुभ कार्य सिद्ध होते हैं। गुरुवार को गुरु पुष्यामृत महायोग बन रहा है। ऐसे में गुरुवार से दीपावली तक बाजार में जमकर धन बरसेगा। इस बार सराफा बाजार में कम वजन व नए डिजाइन के गहनों की मांग ज्यादा है। रेडिमेट व साड़ी दुकानों पर भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।

दीप पर्व की तैयारियों को लेकर लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। बाजार में सराफा, कपड़ा, बर्तन, फर्निचर, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों और आटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों को आकर्षित करने और बेहतर खरीदी के लिए विविध तैयारियां की जा रही है। पुष्य नक्षत्र से छोटे दुकानदारों से बड़े व्यापारियों तक को बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -