नमस्ते कोरबा:-: आज दोपहर कोरबा न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला न्यायालय की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास करती दिखी। कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ गई ।उसे रोकने का प्रयास शुरू हुआ। पुलिस भी आ गई। काफी देर तक प्रयास के बाद महिला को सकुशल नीचे उतारा गया ।पता चला हैकी उक्त महिला pwd कॉलोनी रामपुर के समीप झोपड़पट्टी की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह पारिवारिक परेशानी झेलते झेलते तंग आ गई है इसलिए उसने खुदकुशी करने का प्रयत्न किया रामपुर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है,







