*दो स्कूल 10 दिन के लिए बंद सोमवार को मिले कोरोना मरीजों में 4 स्कूली छात्र*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: सोमवार को जिला में 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 4 स्कूली छात्र-छात्राएं है। इसके बाद मंगलवार की गोढ़ी और भैसमा में कैंप लगाकर जांच की गई है। सीएमएचओ डॉ. बीबी बोडे का कहना है कि जांच में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। इधर मंगलवार को भी 4 मरीज पुराने कोरबा शहर में मिले हैं।
इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में 25 मरीज मिले थे, जिनमें सबसे अधिक 10 कोरबा से थे। अभी कोरबा में दुर्ग के बाद सर्वाधिक 35 पॉजिटिव केस हैं। हालांकि इनमें से अधिकांश को मामूली लक्षण है और वे होम क्वारेंटाइन हैं।
सभी बच्चे 13 से 16 वर्ष के
जो स्कूली बच्चे पॉजिटिव मिले हैं, वे 13 से 16 वर्ष की उम्र के हैं। इनके कॉन्टैक्ट में आने वाले सभी की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। साथ ही स्कूल के सभी बच्चों व स्टाफ का परीक्षण किया जाएगा।
10 दिन के लिए दोनों स्कूल बंद किए: डीईओ
डीईओ जीपी भारद्वाज ने बताया कि गोढ़ी और भैंसमा स्कूल में बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। इसके कारण दोनों स्कूलों को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है। स्कूल के बच्चों व सभी स्टाफ को कोविड जांच शुरू करा दी गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -